विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ एलुमिनाई इंटरएक्ट मीट
Dec 08 2024
ग्वालियर। पीएमश्री (प्रेरणा मॉडल कॉलेज) में एक एलुमिनाई इंटरएक्ट मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों को वर्तमान विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ साझा करना था। इस अवसर पर राजेश पांडेय, पी जैन, डॉ. भारती यादव और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख एलुमिनाई ने भाग लिया, जिन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं और पेशेवर अनुभवों को साझा किया। जिसमें से समीर गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट, अजय सिंह जादोन, विनीता राजपूत कंप्यूटर इंजीनियर और चेज बैंक, डॉ. सुनीलम बीएमई में पीएचडी, सुधांशु सक्सेना मेकैनिकल इंजीनियर, जॉर्ज जोसेफ, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, जयंत पिंपल, मेजर जनरल संदीपन हांडा आदि ने एलुमिनाई में अपने अनुभवों को साझा किया और छात्रों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे शिक्षा और कठिनाईयों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक दूसरे से वादा किया कि वे इस तरह के आयोजनों में भविष्य में भी हिस्सा लेंगे और स्कूल की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









