मैमोग्राफी कैंप लगाया, महिलाओं ने मैमोग्राफी कराई

Dec 08 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट तथा जैन मिलन महिला पाश्र्वनाथ चेतकपुरी संस्थान द्वारा एक मैमोग्राफी कैंप का आयोजन चेतकपुरी पार्क में किया गया। इसमें मैमोग्राफी मात्र 100 रुपए में प्रति महिला की गई। शिविर में अनेक महिलाओं ने बढ़ चढक़र मैमोग्राफी कराई। 
कैंप में नि:शुल्क परामर्श एवं प्रशिक्षण डॉ. मोनिका दीवान एवं डॉ. अनीता अग्रवाल द्वारा प्रदान किया एवं महिलाओं को मैमोग्राफी की जांच करने के लिए प्रेरित किया। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की पूरी टीम का नेतृत्व मिस कंचन पुरोहित एवं डॉ. ऋषभ लेखी ने किया।