भाजपा ने अंजली पलैया के समर्थन में निकली रैली

Dec 08 2024

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 39 के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अंजली राजू पलैया के समर्थन में भाजपा की एक रैली वार्ड के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। रैली में भाजपा की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अंजली राजू पलैया का क्षेत्रीय मतदाताओं ने पुष्पमाला पहनकर विजई बनाने का आश्वासन दिया। 
रैली में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सडक़ सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है।
रैली में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, अभय चौधरी, मनोज तोमर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, विवेक जोशी, रामू तोमर, विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, हरी पाल, अनिल सांखला, रविन्द्र सिंह, वेद प्रकाश शिवहरे, राकेश माहौर, भानु राजपूत, डॉ श्रीराम सविता, नीलिमा शिंदे, रेशू राजावत, करुणा सक्सेना, शर्मिला वर्मा, कुसुम जैन, उमा कोटिया, गीता बघेल, मीना चौहान, रमा जादौन, जयंती पाल, लाल सिंह कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह तृप्ति भटनागर, नवीन चौधरी जिला मीडिया प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।