सांसद कुशवाह ने ओपन जिम और पार्क का लोकार्पण किया

Dec 07 2024

ग्वालियर। सचिन तेंदुलकर मार्ग सिटी सेंटर पर भारतीय जीवन बीमा  निगम मंडल कार्यालय के पास सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ओपन जिम और पार्क का लोकार्पण किया। सांसद निधि और ग्वालियर नगर निगम के सहयोग से इस पार्क को विकसित किया गया है। 
इस अवसर पर सांसद कुशवाह ने कहा कि आज के भागदौड भरे जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम बहुत जरुरी है। स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इस पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। जिस तरह से यहां पार्क और ओपन जिम स्थापित की गई है उसी तरह शहर के अन्य पार्कों में भी शहर की संस्थाएं सहयोग कर पार्कों का विकास में सहयोग करते हुए वहां लोगों व्यायाम के लिए ओपन जिम स्थापित करने के लिए आगे आएं। 
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां स्थापित ओपन जिम का लोग उपयोग करेंगे और स्वयं को स्वस्थ रखेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नंगर निगम द्वारा शहर के पाकों में ओपन जिम स्थापित किए गए हैं और किए जा रहे हैं। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
पार्क में युवाओं और हर वर्ग के लिए व्यायाम के उपकरण स्थापित किए गए हैं, वहीं बच्चों के लिए झूले और खिसल पट्टी लगाई गई है। इस अवसर पर एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। इसके अलावा एलआईसी ने पार्क में कुर्सियां भी लगवाई है।