वीर सपूत उपमन्यु के 15वें शहादत दिवस पर किया नमन
Dec 07 2024
ग्वालियर। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगार शहीदों को समर्पित एक गीत की ये लाइनें शनिवार 7 दिसम्बर को शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह पार्क में मौजूद सभी की जुबां और जेहन में चल रहीं थी। मौका था शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह की शाहदत को याद करने का। ग्वालियर के सपूत कैप्टन उपमन्यु सिंह ने कश्मीर के सोपोर में तैनात रहकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
कैप्टन उपमन्यु सिंह की याद में हर साल की तरह शनिवार को शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15वें शहादत दिवस पर शहीद की याद में बनाये गए कैप्टन उपमन्यु सिंह पार्क में वीर रस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वालों का बलिदान कभी खाली नहीं जाता ये हमें प्रेरणा देता है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने ग्वालियर के सपूत को नमन किया।
इससे पूर्व कैप्टन उपमन्यु सिंह की मां व स्मृति सेवा संस्थान की अध्यक्षा सुमन सिंह, सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल सहित सभी अतिथियों ने शहीद उपमन्यु सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शाहदत को याद किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शहीद उपमन्यु सिंह की मां सुमन सिंह ने इस दौरान कहा कि भले ही आज उनका बेटा उनके पास नहीं है, लेकिन उसका बलिदान देशवासियों को हमेशा याद रहेगा। मैं ऐसे बेटे की मां होने पर गर्व महसूस करती हूँ।
गौरतलब है कि कश्मीर के सोपोर में तैनात कैप्टन उपमन्यु ने 7 दिसंबर 2010 को अपनी शहादत देकर न केवल एक मकान में छिपे सारे आंतकवादियो को मार गिराया था, बल्कि अपनी पूरी टुकड़ी को भी सुरक्षित बचा लिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









