गुब्बारे पर लिखकर एचआईवी से बचने का दिया संदेश
Dec 07 2024
ग्वालियर। वल्र्ड एड्स डे 7 दिसम्बर शनिवार को पर रैली में गुब्बारे पर लिखकर एचआईवी से बचने का संदेश देते हुए छात्राओं को एचआईवी के प्रति जागरूक। विश्व एड्स दिवस के सातवें दिन दिया।
शनिवार को विश्व एड्स दिवस पर अधिकारों की राह अपनाएं, मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार थीम पर स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। यदि प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा की जाए तो एड्स महामारी को विश्व से समाप्त किया जा सकता है।
गजरा राजा मेडिकल कॉलेज की डीएसआरसी काउंसलर रजिया बानो द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को एचआईवी के कारण लक्षण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी एवं एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए एवं खान-पान और साफ सफाई के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी।
गीता सूर्यवंशी द्वारा गुब्बारे पर लिखकर एचआईवी से बचने का संदेश देकर छात्र-छात्राओं को बताया कि एचआईवी को हराना है, सभी को जागरूक करना है, एड्स मुक्त जीवन बनाएं, सही जानकारी को अपनाए, एड्स दिवस पर यही है हमारा नारा, एचआईवी मुक्त हो देश हमारा, इसी के साथ सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
पद्मा विद्यालय की छात्राओं को एचआईवी के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें डेढ़ सौ छात्र छात्राएं उपस्थित रही। रेली में स्कूल के रविंद्र कुमार शर्मा, मनोज पाराशर, श्रीमती शैलजा गुप्ता, पवन चौरसिया, श्रीमती सरोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









