पुलिस ने तीन महीने से फरार आरोपी को पकड़ा, 20 से ज्यादा मामले दर्ज
Dec 07 2024
ग्वालियर। एक युवक पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर मुकेश यादव उर्फ भोंटा को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया, जिस पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, अवैध वसूली जैसे अपराध शामिल हैं। तीन महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह हर बार चकमा देकर निकल जाता था। पुलिस को उसके शहर में आने की सूचना मिली थी।
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने जिस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अब मुकेश यादव उर्फ भोंटा से पूछताछ की जा रही हैं।
पुरानी छावनी पुलिस को गत रात सूचना मिली थी कि एक शातिर बदमाश व हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी मुकेश यादव उर्फ भोंटा ग्वालियर में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी के लिए एक टीम लगाई। पुलिस ने भोंटा को घेरा जैसे ही पुलिस सामने आई तो उसने दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा लिया है।
बतादें कि पुरानी छावनी थाना स्थित जिगसौली रोड पर मुकेश यादव उर्फ भोंटा, सत्या यादव सहित आधा दर्जन युवकों ने खेरिया निवासी दीपा यादव पर हमला किया था। यह विवाद इलाके में रंगदारी को लेकर हुआ था। जिस पर हमलावरों ने दीपा यादव को घेरकर लाठी-डंडों व सरियों से बेरहमी से पीटा था, इतना ही नहीं गोलियां भी चलाई थीं।
जिसमें दीपा यादव गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद भोंटा सहित सभी 6 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
इस हत्या के प्रयास के मामले में भोंटा यादव का एक साथी सत्या यादव कुछ दिन पहले ही पुलिस के हाथ लगा था। उसके पकड़ में आने के बाद ही पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने भोंटा को भी पकड़ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









