अजाक्स पदाधिकारियों संगठन के माध्यम से राष्ट्रहित में करेंगे कार्य

Dec 07 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव किशोर चौहान ने बताया कि 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय पर अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में वक्ताओं ने बाबा साहब की राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल उपस्थित रहे।
चौ.मुकेश मौर्य एवं पदाधिकारियों ने कहा कि हम राष्ट्र निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर के विचारों पर चलकर अजाक्स संगठन के माध्यम से सद्भावना और सामाजिक समरसता को अक्षुण्य बनाए रखते हुए सम्पूर्ण देश एवं प्रदेश में राष्ट्रहित में सत्य निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
मुन्नालाल गोयल ने कहा कि बाबा साहब की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को याद रखकर हमे अपने देश को दुनिया का सिरमौर बनाना है जिसमे हम सबकी सकारात्मक भूमिका अनिवार्य है यही पूज्य बाबा साहब को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर पूज्य भंते पुष्प, प्रो.शैलेंद्र सत्यार्थी, गजेंद्र स्वरूप चोकोटिया, रामेश्वर पटेल, गोपाल भोंसले, पुत्तू सिंह परिहार,  इंजी.प्रियंका अटारिया, गजेंद्र राजोरिया, नरेंद्र गोयल, पानसिंह गौतम, मनोहर कटारिया, भीम सिंह, सुजीत मंडेलिया, विजय बिसौरिया, भागीरथ मरैया, महेंद्र माले, दिनेश उमरैया आदि उपस्थित रहे।