सनातन धर्म मंदिर में राम जानकी विवाह उत्सव मना
Dec 07 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में विवाह पंचमी पर राम जानकी विवाह उत्सव मनाया गया। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि विवाह पंचमी पर सायंकाल मंदिर परिसर में चारों भाइयों भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की बारात बैंड बाजों के साथ निकाली गई। जिसमें सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं श्रद्धालु भक्त बाराती बनकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। मुख्य यजमान मिलन गोयल ने परिवार के साथ भगवान राम सहित चारों भाइयों का द्वाराचार कर अगवानी की। विवाह उपरांत दूल्हा बने चारों भाईयों को भगवान चक्रधर के गर्भगृह में विराजमान किया गया। भगवान चक्रधर का श्रीराम के रूप में श्रृंगार किया गया।
मुख्य पुजारी आचार्य पंडित रमाकांत शास्त्री ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए वैदिक मंत्रोचार के साथ श्रीराम जानकी का विवाह संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम जानकी के पांव पखारे। उपस्थित भक्त श्रद्धालुओं ने मंगल बधाई गीत गाकर नवयुगल को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









