माउंट आबू से आत्मप्रकाश भाई पहुंचे ग्वालियर, चार दिन चलेगा ध्यान साधना शिविर
Dec 07 2024
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू से राजयोगी बीके आत्मप्रकाश भाई ग्वालियर पहुँचे। स्थानीय केंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज पर उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों भाई बहनों ने उनका स्वागत किया।
राजयोगी आत्मप्रकाश भाई पिछले 50 वर्षो से ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू मे अपनी सेवाएं दे रहे है। आपका ग्वालियर का यह प्रथम दौरा है, आप अगले चार दिन संस्थान से जुड़े भाई एवं बहनों के लिए उनकी आध्यात्मिक उन्नति हेतु राजयोग ध्यान साधना शिविर को संबोधित करेंगे।
स्वागत सत्र मे बीके आत्मप्रकाश भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत समय से ग्वालियर की तरफ से निमंत्रण मिल रहा था। ग्वालियर मे चल रही सेवाओं को देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अगले चार दिन ग्वालियर वासियों से मिलने का मौका मिलेगा यह मेरे लिए खुशी की बात है।
इस मौके पर सेवाकेंद्र प्रभारी आदर्श दीदी, ज्योति बहन, प्रहलाद, महिमा, डॉ गुरचरन, जीतू, पवन, सुरभि, रोशनी एवं अन्य भाई-बहने उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









