पद्मश्री डॉ. नलिनी एवं डॉ. कमलिनी का नागरिक अभिनंदन आज
Dec 06 2024
ग्वालियर। प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना पद्मश्री डॉक्टर नलिनी एवं पद्मश्री डॉक्टर कमलिनी का नागरिक अभिनंदन समारोह उदभव संस्कृतिक एंव क्रीड़ा संस्थान के तत्वधान में आज शनिवार दोपहर 3:30 बजे आइकॉम सेंटर पड़ाव पर आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के राजा मानसिंह तोमर संगीत एंव कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.स्मिता सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहैंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदभव के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय करेंगे।
उदभव के सचिव दीपक तोमर ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, पद्मश्री एंव संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित डॉ. नलिनी एवं डॉक्टर कमलिनी का नागरिक अभिनंदन उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले नगर के संगीत, नृत्य एवं साहित्य से जुड़े संस्थान, कलाकारों एवं साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









