नि:शुल्क विधिक शिविर 8 दिसंबर को

Dec 06 2024


ग्वालियर। स्व. पीएन केलकर एड. राष्ट्रीय विधिक सहायता केन्द्र की ओर से 8 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक नि:शुल्क विधिक कैंप शिविर शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मी होटल के पास आयोजित किया जाएगा। शिविर में आम लोगों के लिए नल का बिल, बिजली का बिल, चैंको से संबंधित विवाद, हाउस टैक्स, नामांतरण, आपराधिक विधि संबंधित विवाद आदि का समाधान शिविर के माध्यम से किया जायेगा। 
शिविर में एड. विवेक भार्गव, एड. चैन सिंह, एड.अवनीश श्रीवास्तव, एड.रविकांत वनाफल, एड. जीतेन्द्र सिमरौदिया आदि ने शिविर भाग लेने की अपील की है।