श्रीराम की बारात निकाली,भक्त नाचते-गाते गाते चले
Dec 06 2024
ग्वालियर। विवाह पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के श्रीराम मंदिरों में सुबह से भक्तों का सैलाब आराधना के लिए उमड़ा। फालका बाजार स्थित श्रीराम में भक्तों ने प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ कथा सुनी। विवाह पंचमी पर मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई है। भगवान श्रीराम के अभिषेक के बाद उनका विशेष श्रृंगार किया गया।
शुक्रवार दोपहर दो बजे राम मंदिर से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस श्रीराम मंदिर (जनकपुरी) पहुंची। बारात में भक्त नाचते-गाते गाते चल रहे थे। बारात के मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक रीति से श्रीराम और माता जानकी का विवाह कराया गया। शाम को आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









