31 विद्यार्थियों ने नोवा घी प्लांट घूमा
Dec 06 2024
ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के नवी से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक ज्ञानवर्धक अवसर मिला। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा स्टैंडर्ड क्लब की एक्टिविटी के अंतर्गत नवी से 11वीं कक्षा के 31 विद्यार्थियों एवं 3 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट का मौका मिला।
विद्यार्थी मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नोवा घी प्रोडक्शन प्लांट पहुंचे। प्रोडक्शन प्लांट के अधिकारियों ने बच्चों को घी उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराया। जिसमें बच्चों ने जाना कि की किस प्रकार तकनीकी का उपयोग कर कर फूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज क्वालिटी एवं उत्पादन कर रही है। साथ ही प्लांट के अधिकारियों ने बच्चों को प्लांट यूनिट के अंतर्गत दूध डंपिंग यूनिट, दूध टेस्टिंग यूनिट, बटर प्रोसेसिंग यूनिट एवं प्रक्रिया और अंत में घी प्रोसेसिंग से अवगत कराया। प्लांट अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
विजिट के दौरान विद्यार्थियों में जाग्रति साहू, समीक्षा सक्सेना, रिसाब पचौरी, वैष्णवी त्यागी, ऋषिका शर्मा तृप्ति यादव, हिमांशु सिंह, कुणाल शर्मा, उज्ज्वल सिंह, हर्षिता बरुआ, अभिनव मीना, नव्या सिंह, तेजस शाक्य, वैष्णवी, अविनाश, गौरव सिंह भदौरिया, अर्जुन सिंह, प्रियांशी दंतारे, आश्रय रावत,आरुष मीना, कृष्णा तिवारी के साथ ही स्कूल से राजेश पांडे, मुकेश रावत, हेमेंद्र सिंह यादव, श्रीमती अलका रानी दुबे, ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड से एमके सिंह एवं श्रीमती सोनी यादव उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









