माधव कॉलेज में वरिष्ठ स्वयंसेवकों को किया सम्मानित
Dec 06 2024
ग्वालियर। स्वयंसेवक शब्द आते ही मन में राष्ट्रीय सेवा योजना का भाव उत्पन्न होता है। क्योंकि एनएसएस ही ऐसा संगठन है जिसमें सबसे ज्यादा युवा हैं और वह स्वयंसेवक कहलाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस ऐसे स्वयंसेवकों का समान करता है, जो दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपना समय और ऊर्जा स्वयं अपनी इच्छा से देते हैं। स्वयंसेवक का उद्देश्य परोपकार, सेवा एवं सहायता के रूप में समाज को नई दिशा देता है। यह बात माधव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कही। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई माधव महाविद्यालय द्वारा मनाया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, जिला संगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अधिकारियों का शॉल, श्रीफल व माला से सम्मान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









