बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में समझाया

Dec 06 2024

ग्वालियर। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए ‘हम होंगे कामयाब’अभियान के तहत स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
इसके तहत स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिला बाल विकास एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जन चौपाल, नुकड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आमजन को जागरूकता अभियान से अवगत कराया जा रहा है। 
इसी क्रम में गजराराजा विद्यालय में छात्राओं को बाल विवाह करने के दुष्परिणाम के बारे में अवगत कराया गया। स्कूल की प्राचार्या सलूजा, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक नीतू शाक्य, बबीता तोमर ने छात्राओं को बताया कि जागरूक होंगे तभी भारत को बाल विवाह से मुत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही छात्राओ को माहवारी से लेकर होने वाली बीमारी के बारे में भी समझाया गया और सेनेट्री नेपकिन भी बांटे। इस मौके पर मीना, आरती सहित स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।