चामुंडा धाम पर गिरिराज जी का वार्षिकोत्सव मनाया

Dec 06 2024

ग्वालियर। हिंदू महासभा चामुंडा धाम मंदिर समिति द्वारा चामुंडा धाम कोटेश्वर पर भगवान गिरिराज वार्षिकोत्सव समारोह रामजीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। 
डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए सकल हिन्दू समाज को तैयार रहना चाहिए। दिनेश फलाहारी ने न्यायालय में याचिका दायर कर उक्त भूमि अधिग्रहण को चुनौती दी है। जल्दी ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे। गोवंश के कत्ल खाने देश में प्रतिबंधित कर गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करना चाहिए।
 भगवान गिरिराज जी की स्थापना 4 वर्ष पूर्व रामजी दास अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा की गई थी। भगवान गिरिराज जी का वार्षिक उत्सव चामुंडा धाम कोटेश्वर मंदिर पर 108 दीपक जलाकर महाआरती के साथ पूजा अर्चना के साथ मनाया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्णा की रासलीला का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। साथ ही तीन हजार भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। 
इस अवसर पर रामकिशन राठौर, दीनानाथ कुशवाह, मनोज दीक्षित, रामजीलाल अग्रवाल, सुरेंद्र राठौर, अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, श्रीमती गोरा देवी, श्रीमती गिरजा राठौर, नीतू शर्मा, श्रीमती मीनू आदि उपस्थित थे। संचालन अनूप अग्रवाल ने किया।