डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अजाक्स कार्यालय पर पुष्पांजलि 6 दिसंबर को

Dec 05 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने बताया कि  आज गुरूवार 6 दिसंबर को डॉ.अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय थाटीपुर में स्थापित डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर प्रात 9 से 12 बजे तक उनके कृतत्वों को याद कर शहर वासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जावेगी। तथा सायं 6 बजे उनकी प्रतिमा स्थल पर केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।