सनातन धर्म मंदिर में राम जानकी विवाह उत्सव आज
Dec 05 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में 6 दिसंबर शुक्रवार को विवाह पंचमी पर राम जानकी विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल ने बताया कि विवाह पंचमी पर सायंकाल 5 बजे मंदिर परिसर में चारों भाइयों भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की बारात बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। जिसमें सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं श्रद्धालु भक्त बाराती होंगे। दूल्हा बने चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को भगवान चक्रधर के गर्भ ग्रह में विराजमान किया जाएगा। भगवान चक्रधर का श्रीराम के रूप में श्रृंगार होगा। मुख्य पुजारी आचार्य पंडित रमाकांत शास्त्री गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन संपन्न कराएंगे। मंगल बधाई गीत होंगे। इसके उपरांत आरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









