परशुराम मंदिर से 20 किलो का पीतल का घंटा ले गए चोर
Dec 05 2024
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र में गत देर रात चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के घंटे पर धावा बोल दिया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के रामकुई की है। वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह मंदिर में पुजारी के पहुंचने पर लगी। पुजारी जब पहुंचे तो यहां ताला टूटा मिला। मंदिर के गेट के पास लगे घंटे भी गायब थे। जिसकी सूचना तत्काल पुजारी ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरों को पकडऩे के लिए पुराने चोर,बदमाशों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
जनकगंज थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नाले रामकुई निवासी संजय शर्मा ने शिकायत की कि हजारेश्वर मंदिर के सामने परशुराम मंदिर है। जिसकी देखभाल वह करते है। मंदिर के अंदर 20 किलो वजनी पीतल का घंटे लगे हुए थे। बीती रात 10 बजे आरती के बाद मंदिर बंद कर चले गए थे।
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह मंदिर पहुंचे तो यहां दरवाजे की कुंदी टूटी हुई और उसमें टांगे 15 हजार रूपए कीमत के 20 किलो वजनी पीतल के घंटे गायब मिले। संजय शर्मा के मुताबिक एक महीने पहले ही मंदिर में नए घंटे लगाए गए थे, चोरों ने कुर्सी पर चढक़र घंटे उतारे हैं। चोरों ने काटा हुआ ताला पानी की टंकी में फेंक दिया था। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। मंदिर पर चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस अब चोरों की तलाश के लिए मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात की है। चोर मंदिर से पीतल के घंटे चुराकर ले गए हैं। मंदिर के सेवक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









