जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज होने दावेदारों ने तेज की सक्रियता

Dec 05 2024

भितरवार। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। जिसे देखते हुए जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए दावेदारों ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। कुछ दावेदारों ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए कसरत बढ़ाते हुए अपने-अपने आकाओं के यहां डेरा जमा लिया है। भोपाल और दिल्ली तक दौड़ जारी रखने वाले दावेदार अपने प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस महत्वपूर्ण पद के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी,पूर्व जिला अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,डबरा के पूर्व मंडी अध्यक्ष सहित एक दर्जन से अधिक नेताओं के नाम चर्चा में हैं। 
भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। बूथ गठन, भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के तत्काल बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। जिसकी नजदीकता देख इस पद के दावेदारों ने ताल ठोकते हुए अपनी अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष पेश कर दी है। राजनैतिक सूत्र बताते हैं। कि सहमति नहीं बन पाने से नेताओं में  भारी खींचतान मची हुई है। वहीं पार्टी की मंशा के अनुरूप विधायक और सांसद की सहमति को इस चुनाव में प्रमुखता दी गई है। पार्टी में अलग अलग खेमे से ताल्लुक रखने वाले दावेदार पद पर आसीन होने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर तेजी के साथ उभर कर सामने आया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र जैन,बज्जर सिंह गुर्जर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक मिश्रा,डॉ जितेंद्र रावत,डबरा कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गौतम, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह राजपूत, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश श्रीवास्तव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी अमिताभ सिंह हरसी, महीप सिंह यादव, उदयभान सिंह रावत के नाम सुर्खियों में हैं।
अपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर नहीं मिलेगी इस पद की जिम्मेदारी 
राजनैतिक सूत्र बताते हैं। कि संगठन के चुनाव को लेकर बीते रोज भोपाल में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने तय किया है। कि जिन नेताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। उन्हें मंडल और जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने क्षमतावान,विचारवान पधाधिकारी बनाने की बात चुनाव प्रभारियों से कही है।