चैंबर में आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के 70 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
Dec 05 2024
ग्वालियर। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में आयोजित 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड शिविर के तृतीय दिवस में 70 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग एवं पोस्ट ऑफिस की टीम ने बनाए। जिन नागरिकों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं था अथवा गलत या पुराना मोबाइल नंबर दर्ज था डाक विभाग के सहयोग से ऐसे 15 आधार कार्डों को अपडेट किया गया।
शिविर में 91 वर्ष तक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। इसके साथ ही निशक्त बुजुर्गों को उनके वाहन पर जाकर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
शिविर में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुशांत सिंघल आदि उपस्थित रहे। शिविर में डाक विभाग से दीपू वंशकार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती नीता शर्मा, अनुराधा पाराशर, यशवंत भार्गव, विवेक श्रीवास्तव, चंद्रभान नरवरिया, सहायक कुलदीप गुबरेले, ध्यान कुमारी सैनी, सपना परिहार आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









