टाउन हॉल में संपन्न हुआ एक अनूठा कवि सम्मेलन

Dec 05 2024

ग्वालियर। महाराज बाड़ा ग्वालियर स्थित टाउन हॉल में ग्वालियर एवं आसपास के शहरों से पधारे वरिष्ठ कवियों एवं नवोदित कवि साहित्यकारों का एक संगम काव्यशाला ग्वालियर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। टाउन हॉल में किड्जी स्कूल, गोले का मंदिर, डीडी नगर ग्वालियर के सहयोग से कवि आकाश शर्मा ग्वालियर के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कवि डॉ सुनील त्रिपाठी निराला ने की। तथा मुख्य अतिथि कवि प्रकाश मिश्र रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में अशोक शर्मा, अशोक मस्तराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलखन शर्मा द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपक जलाकर किया गया। सरस्वती बन्ना कवियत्री श्वेता गर्ग ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात दीपेंद्र सिंह तोमर एवं आकाश शर्मा द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लगभग साठ कवियों द्वारा काव्यपाठ किया गया। 
कार्यक्रम में आकाश शर्मा, डॉ. सुनील त्रिपाठी, अनुभवी शर्मा, विपिन तोमर साहिल, विकास बघेल, रामलखन शर्मा अंकित, रामचरण चिराड़, दीपक जोशी, हेमंत कुमार, अनंगपाल सिंह भदौरिया, अंजली चौरसिया, प्रियंका राजावत, माही शुक्ला, शिवम सिसोदिया, प्रतिपाल सिंह राजावत, दीपेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती सीता चौहान, सतेंद्र राजावत, जगमोहन श्रीवास्तव, डॉ. आकाश कटारे, गोविंद भदौरिया, कल्पेश प्रजापति, हिमांशू शर्मा, धीरज दोहरे एवं डॉ मनीषा गिरि आदि द्वारा काव्यपाठ किया गया। इस अवसर पर गीतकार घनश्याम भारती, अंकित शर्मा सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।