एड्स नहीं दूसरी बीमारियों से होती है मृत्यु: डॉ. नरेंद्र मिश्रा

Dec 04 2024

ग्वालियर। एड्स से नहीं बल्कि शरीर कमजोर हो जाने के कारण अन्य बीमारियों के प्रकोप से मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी को दवाओं के द्वारा रोका जा सकता है। यह बात जीआरएमसी के मेडिसिन विभाग के डॉ. नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता कही। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा ने की। वहीं रासेयो के डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला मंचासीन रहे। 
डॉ. मिश्रा ने बताया कि एड्स हाथ मिलाने, गले लगने, साथ रहने आदि किसी भी प्रकार से नहीं होती है। इसका मुख्य कारण एक शरीर का रक्त दूसरे शरीर में जाने से होता है। लिहाजा, एड्स पीडित व्यक्ति को समाज घृणा की दृष्टि से देखता है, जो गलत है। डॉ. शिवकुमार शर्मा ने कहा कि शरीर में अनेक प्रकार के अंग हैं, जिनका भिन्न-भिन्न कार्य होता है। एड्स, रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करके इन अंगों को खराब कर देता, है जिसके कारण कई अनेक प्रकार की बीमारियां शरीर पर अटैक करती हैं, उससे लडऩे के लिए हमें निरंतर दवा का सेवन करना चाहिये। इसके अलावा महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब बनाकर जागरूकता के कार्य किये जाते हैं। अंत में मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र कुमार मिश्रा को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. दीपक शिंदे, स्वयंसेवक रौनक द्विवेदी, आशुतोष पालीवाल, नकुल शर्मा, रोहन अरोरा, प्रशांत माहौर, हिर्देश टुंडेलकर, रितेश सेन, शिवम गुर्जर, रवि बाथम, कृष्णा गर्ग आदि उपस्थित थे।