बांग्लादेश में हिन्दू भाई-बहनों पर हो रहा अत्याचार अत्यंत चिंताजनक

Dec 04 2024

ग्वालियर। सकल हिंदू समाज द्वारा न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए फूलबाग चौराहा ग्वालियर महानगर में विशाल धरना एवं विरोध प्रदर्शन के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया। बांग्लादेश में मंदिर तोड़े जा रहे हैं, हिन्दुओं के घर जलाए जा रहे हैं। इन घटनाओं ने हमें झकझोर कर रख दिया है। यह समय चुप बैठने का नहीं, बल्कि न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का है।
सकल हिन्दू समाज द्वारा फूलबाग पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और बांग्लादेश में अपने हिन्दू भाई-बहनों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज उठायी। हिन्दू समाज ने हमेशा विश्व को शांति और सहिष्णुता का संदेश दिया है और आज जब वह खुद संकट में है, तो पूरी दुनिया का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़ी हो। आइए, हम मिलकर इस आवाज को मजबूत करें और दुनिया को दिखाएं कि हिन्दू समाज अपनी आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है।