स्कूल यूनिफार्म पहन कर महिलाओं ने किया आयोजन

Dec 04 2024

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की महिला शक्ति उमंग सखी द्वारा नियमित कार्यक्रम उमंग सखी मिलन का आयोजन वापस स्कूल चले हम थीम पर चेतक पूरी स्थिति एक निजी होटल मे किया गया, जिसमे की सम्पूर्ण महिला शक्ति द्वारा विभिन्न स्कूलों के यूनिफार्म पहन कर अलग अलग गेम्स का मजा लिया गया, इस अवसर पर महिला शक्ति द्वारा बांग्लादेश मे महिलाओं पर हो रहें अत्याचारों पर भी रोष व्यक्त किया गया। 
म्यूजिकल चेयर गेम मे प्रथम विजेता ममता जैन और द्वितीय अमृता जैन रही। मजेदार पेपर गेम की विजेता सुनयाना जैन रही। सर्वोच्च स्कूल यूनिफार्म विजेता रश्मि जैन और पल्ल्वी जैन रही।
इस अवसर पर महिमा जैन, अमृता जैन, अंकिता, नीता जैन, प्रियंका जैन, राखी जैन, हिमानी जैन, काव्या जैन, सोनल जैन, अंजू जैन, दीपिका जैन, नीलम, दीपा, सारिका, अंकी, हेमा, ममता आदि महिला शक्ति  उपस्तिथि रही।