एलन ग्वालियर में स्टूडेंट्स को मिला कॅरियर गाइडेंस के साथ मोटिवेशन

Dec 03 2024

ग्वालियर। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के कॅरियर निर्माण के उद्देश्य को लेकर लगाकार प्रयासरत रहता है। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत एलन ग्वालियर की ओर से कॅरियर गाइडेंस एण्ड मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। 
जीवाजी यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित आईआईटीटीएम ऑडिटोरियम में हुए सेशन में करीब ५ हजार विद्यार्थी शामिल हुए। एलन के जोनल हेड वाइस प्रसीडेंट व एलन ग्वालियर के मेंटोर डॉ. विपिन योगी ने मोटिवेशन, मेंटल हेल्थ व मेडिकल में कॅरियर विषय पर उद्बोधन दिया। तथा एलन के जेईई डिवीजन के कॅरियर काउंसलिंग हेड अमित आहूजा व नीट एसपर्ट राकेश सिंह ने एंट्रेंस एग्जाम को लेकर आवश्यक जानकारियां दी। कॅरियर काउंसलिंग एसपर्ट अमित आहूजा ने आगामी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जेईई-मेन और एडवांस्ड, इसकी आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम और अन्य कॉलेजों में आवेदन की जानकारी दी।