12 ब्राह्मण महिलाओं को मिला कर्मवीर सम्मान
Dec 03 2024
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाज की सहभागिता में ब्राह्मण समागम मां संतोषी भवन लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव पर महंत मनीष वि_ल अण्णा महाराज के मुख्य आतिथ्य में तथा सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ब्राह्मण समागम में सनाढ्य सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, सतीश शर्मा, कान्यकुज ब्राह्मण मंडल के अध्यक्ष शशीकांत दिक्षित, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जेपी शर्मा, ऋषीश्वर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य संयोजक रामनिवास शर्मा, आवास समिति के संयोजक ओपी पाठक, भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, गायत्री शर्मा, ब्राह्मण सभा मुरार की महिला अध्यक्षा श्रीमती कांता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रेनू शर्मा, नीतू शर्मा, रचना गौड़, संगीता शर्मा, अंजू शर्मा, मीनू द्विवेदी, सरला शर्मा, शशि व्यास, माया शर्मा, माया दीक्षित को कर्मवीर सम्मान दिया गया।
वहीं डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती को होने वाले निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती एवं परिवार परिचय सम्मेलन में हर संभव सहयोग का वचन दिया। प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि 25 दिसंबर को सम्मेलन में 5000 ब्राह्मण के भाग लेंगे। इसके लिए 8 दिसंबर से आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार का सार्वजनिक धन संग्रह नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर पंडित गिरिराज गुरुजी, शशीकांत दीक्षित, जगदीश प्रसाद शर्मा, सतीश शर्मा, रामनिवास शर्मा, मुन्नालाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









