बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बर अत्याचार के खिलाफ हिन्दू समाज का प्रदर्शन 3 दिसंबर को

Dec 02 2024

ग्वालियर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ ग्वालियर के सकल हिन्दू समाज ने एकजुटता दिखाते हुए धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सकल हिन्दू समाज ने मंगलवार 3 दिसंबर को फूलबाग चलो का आह्वान किया है। इसके अंतर्गत बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ जारी बर्बर नरसंहार, हिन्दू बहन बेटियों के साथ नृसंश अत्याचार और हिन्दू मंदिरों में की जा रही तोडफ़ोड़ के विरोध में दोपहर 2 बजे से सकल हिंदू समाज द्वारा फूलबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में पिछले चार माह से वहां के हिन्दुओं के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर पूरे देश सहित ग्वालियर के हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है। सकल हिन्दू समाज ने गुस्से का प्रगटीकरण करते हुए वहां की अंतरिम सरकार से मांग की है कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो। बांग्लादेश सरकार हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा करे।