इंटरव्यू की डेट बढ़ाकर किया जा रहा है शोषण: जौहरी

Dec 02 2024

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं समाजसेवी अनूप जौहरी ने कहा कि नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विकलांग जनों के आरक्षित कोटे के तहत रिक्त पड़े नगर निगम से संबंधित सभी विभागों में विभिन्न 119 पदों पर आवेदन किए जाने हेतु भर्ती समाचार पत्रों के माध्यम 20 जुलाई 2024 को निकाली गई थीं। 
उक्त आरक्षित कोटे के तहत पड़े विकलांग जनों के सभी पदो पर मध्यप्रदेश के सभी 53 विभागों में विकलांग जनों की विशेष भर्ती अभियान चलाकर 30 जनवरी को जबलपुर उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार दिसंबर माह 20024 तक भर्ती किए जाने के आदेश म.प्र. सामान्य प्रशासन विभाग को दिए थे। किंतु ग्वालियर नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा उच्चतम न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए न्यायालय द्वारा दिए गए निर्धारित समय से नहीं किए जाना न्यायालय की अवमानना करते हुए बार-बार हर माह उक्त विकलांग जनों की भर्तियों के लिए इंटरव्यू की तारीख बढ़ाये जाना संदेह के घेरे की आशंकाएं व्यक्त करने के अलावा इन नियुक्तियों में बड़ा गड़बड़ झाला किये जाने की आशंकाओं को व्यक्त करने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
इसी के साथ ही जौहरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह ग्वालियर नगर पालिक निगम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हर माह विकलांग जनों के रिक्त पड़े पदों की भर्तियों के इंटरव्यू की तारीख बढ़ाना विकलांग जनों का आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है।