एड्स पीडि़त के प्रति बदले समाज की सोच सप्ताह का शुभारंभ
Dec 02 2024
ग्वालियर। भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लोगों के लिए एड्स एक भयावक शब्द है। एड्स से पीडि़त व्यति की मामूली से मामूली बीमारी का इलाज दूभर हो जाता है और हमारा समाज ऐसे व्यतियों को बहिष्कृत करता है, जिससे वह व्यति समाज से अलग होकर मृत्यु की ओर खिचा चला जाता है। परंतु ऐसे व्यक्तियों को समाज में लाने व दूरी मिटाने के लिए हम सब को एक होना होगा। यह बात एड्स दिवस पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पाण्डेय ने कही।
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी संबंधित संपूर्ण जानकारी देकर जागरूकता का कार्य किया जाता है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एड्स दिवस पर शपथ लेकर सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया। इस सप्ताह के शुभारंभ में शपथ ली कि संक्रमित व्यक्ति से दुव्र्यवहार न करते हुए समाज में उचित स्थान दिलाएंगे।
सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, नुकड़ नाटक, रैली, व्यायान आदि विभिन्न कार्यक्रमों को किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. विकास शुक्ला, आशुतोष पालीवाल, नकुल शर्मा, नीरज कुशवाह, करण तोमर, प्रशांत माहौर, रोहन अरोरा आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









