बजरंग भक्त मंडल का वार्षिक महोत्सव संपन्न

Dec 02 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा वार्षिक महोत्सव (एक शाम गौमाता के नाम) में, भजन संध्या छप्पन भोग, फूल बंगला का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला ढोली बुआ का पुल बजरिया पर किया गया। जिसमें भजन गायक रितिक मांझी द्वारा राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी एवं चित्रांश शर्मा द्वारा राम नाम के हीरे मोती जैसे सुंदर सुंदर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया, भजन संध्या उपरांत मंडल के सहयोगी सदस्यों एवं गौसेवकों का सम्मान एवं भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा प्रति सप्ताह गौसेवा, प्रति माह भोजन वितरण सेवा के साथ ही गौसेवकों के सम्मान एवं भगवत प्राप्ति के उद्देश्य से प्रतिवर्ष वार्षिक महोत्सव का आयोजन बजरंग भक्त मंडल द्वारा किया जाता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, संयुक्त सचिव नमन अवस्थी, संयुक्त उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य पुनेश पाल, हरीश राठौर, संजीव गुप्ता, संतोष शिवहरे, कौशल अग्रवाल, अमित बिंदल, गरिमा गोयल, पूनम अग्रवाल, सरोज मित्तल, दीपक भाटिया, सतीश शर्मा, शांतनु सिंह, दीपक सोनी, संजय शिंदे, दीपक शर्मा, गोपाल मिश्रा आदि उपस्थित थे।