रागायन: अलाव पर आलाप कार्यक्रम में सजे संस्कारों के सुर
Dec 02 2024
ग्वालियर। देश दुनिया में धर्म और आध्यात्म जागरण के साथ संतों के शौर्य के लिए सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में एक नई रंगत लेकर आई। कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित संस्कार भारती के सालाना आयोजन‘दीपावली मिलन और अलाव पर आलाप’ कार्यक्रम में सुर साज के रंग खूब जमे।
रागायन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गायिका श्रीमती पारुल दीक्षित उपाध्याय का गायन और श्याम रस्तोगी के सितार वादन ने रसिकों के दिलों को छू गया।
शुरू में मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के स्वामी रामसेवक दास महाराज, विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक शर्मा एवं गिटार वादक पंडित सुनील पावगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं गुरु गद्दी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतुल अधौलिया, श्रीमती अनीता करकरे, डॉ. संजय धवले, दिनेश चंद्र दुबे, प्रदीप दीक्षित, शेखर दीक्षित, अभिजीत सुखदाने, आशुतोष बाजपेई, विधा प्रमुख नवनीत कौशल, ओपी माहौर, श्रीमती सुनीति बैंस, उमाशंकर कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।
रागायन की ओर से संस्था के अध्यक्ष महंत रामसेवक दास ने कुलपति बनने के बाद पहली बार पधारी प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे का शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









