अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा टीम ने ली शपथ

Dec 02 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा की नगर शाखा मुरार एवं लश्कर ने संयुक्त रूप से होटल सेलिब्रेशन इन ठाठीपुर में एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शिवनारायण गुप्ता, प्रवीण बांदिल, सुरेश चंद गुप्ता, राजेश गोयल, श्रीमती मीना गुप्ता, विजय गुप्ता आदि पदाधिकारी मंचासीन हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मांडिल ने की, जिसमें सर्वप्रथम महाराजा महासेन की आरती कर दीप पज्वलित किया गया। उसके उपरांत नगर शाखा मुरार अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं लश्कर नगर शाखा अध्यक्ष पंकज गोयल और उनकी टीम को शपथ दिलाई गई। उसके उपरांत नवनिर्वाचित महिला मंडल मुरार अध्यक्ष श्रीमती अंजुला बंसल को भी शपथ दिलाई गई। 
शपथ लेने वालों में राम गोविंद गोयल, महेंद्र बांदिल, मनीष गांगिल, विनोद गुप्ता, कपिल बांदिल, पदम बांदिल, सतीश गुप्ता, आनंद गुप्ता, विष्णु गांगिल सहित सभी कार्यकारिणी ने शपथ ली। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मांडिल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि महासभा साल में तीन धार्मिक यात्रा आयोजित करेगी जिसमें समाज के आर्थिक रुप से कमजोर समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति को जिनकी उम्र 60 बर्ष से ऊपर एवं 75 वर्ष से कम है, उन्हें समाज बंधुओं के सहयोग से निशुल्क यात्रा करायी जायेगी। उन्होंने जल्दी ही मां कैला देवी यात्रा की घोषणा की। शपथ ग्रहण समारोह में मुरैना से आनंद गुप्ता, आकाश चांदिल, रवि बांदिल विशेष रूप से उपस्थित थे। आखिरी में राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश चंद गुप्ता ने आभार व्यत किया।