सेवानिवृत्ति पर हुआ मनीष शर्मा एवं चंद्रपाल सिंह का विदाई समारोह एवं सम्मान

Dec 02 2024

ग्वालियर। लाइट मशीनरी एवं विद्युत/ यांत्रिक उपसंभाग, जल संसाधन विभाग ग्वालियर में कार्यरत रहे मनीष शर्मा एवं चंद्रपाल सिंह की अधिवार्षिकी आयु होने से सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। इसी के साथ इंजी. केके दुबे, इंजी. आरसी चिरहार, इजी. एके पांडेय आदि ने पुष्पहार से स्वागत किया। 
अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह एवं पंकज चौहान सहित इंजी. आरसी चिरहार में स्मृति चिन्ह भेंट कर मनीष शर्मा एवं चंद्रपाल सिंह का सम्मान किया। 
इस अवसर पर जीतेंद्र भटनागर, एचएस सिकरवार, सईद खान, भगवानदास, दर्शन सिंह सिकरवार, अरुण सिंह भदौरिया सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अल्पाहार लिया।