डिवाइडरों व खम्बों पर रेडियम लगाकर युवाओं ने दिया सुरक्षित चलने का संदेश

Dec 02 2024

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेशन का जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में सडक़ पर हो रहे हादसों को रोकने के उद्देश्य से शहर के आमखो में सडक़ पर बने डेंजर जोन डिवाइडर और बिजली के पोल पर रेडियम लगाए गए। इस अभियान में युवा छात्र छात्राएं भी शामिल हुए और रेडियम लगाकर वाहन चालकों को सुरक्षित चलने का सन्देश दिया। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान का मुय उद्देश्य है कि रात्रि में वाहन चालक को यह डिवाइडर व बिजली के खंभे आसानी से नजर आ जाएं और हादसा न हो।
इसके साथ ही मानवाधिकार प्रोटेशन के सभी सदस्यों और छात्र छात्राओं ने शपथ भी ली कि वह यातायात के नियमों का पालन करेंगे और सडक़ पर सुरक्षित चलेंगे और औरों को भी सुरक्षित चलने का संदेश देंगे, बीच सडक़ पर कहीं भी यदि पत्थर डाला होगा तो सबसे पहले उसे हटाएंगे जिससे कि कोई वाहन चालक चोटिल न हो। 
दरअसल मानव अधिकार प्रोटेशन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि कैसे भी सडक़ हादसों को कम किया जाए। संगठन के सभी सदस्य राहगीरों को भी संदेश दे रहे हैं कि सडक़ पर गाड़ी मोड़ते समय बहुत सावधानी बरतें। इस अवसर पर संरक्षक ज्योतिषाचार्य डॉ. एचसी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक आहूजा सोनू गंभीर, मयंक झा, कशिश झा, अजय पेमदे, केशव सिसोदिया, अनिकेत झा, प्रियांशी झा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।