भाविप की संपर्क शाखा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

Dec 02 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा संपर्क का दीपावली मिलन समारोह टेकनपुर स्थित आलोक शर्मा के फार्म हाउस पर मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने विभिन्न प्रकार के गेम्स में भाग लिया और हाऊजी में शिव मोहन अग्रवाल की तरफ से सभी को खुली प्राइज भी बांटी गई। यहां नंबरिंग का खेल खेला गया फिर सभी सदस्यों ने मंच पर आकर परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जयजीव मिश्रा, रजनी मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक आलोक शर्मा और श्रीमती अंजू शर्मा की ओर से सभी सदस्यों को गिफ्ट बांटी गई। कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने लजीज व्यंजन का आनंद भी लिया। 
इस अवसर पर जयजीव मिश्रा, श्रीमती कांता शर्मा, अवधेश गुप्ता, आलोक शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, परमानंद शर्मा, अरविंद अग्रवाल, राजेंद्र बाजपेई, एनपी गुप्ता, महेश कुशवाह, शिवमोहन अग्रवाल, संजय सारस्वत, विजय मीणा, राहुल रस्तोगी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, रामबाबू प्रजापति, जितेंद्र शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, पुरूषोाम शर्मा, हेमंत वामनगया, भगवानदास शर्मा, यशपाल कपूर, दीपक शर्मा, श्रीमती सरला गौड़, श्रीमती सुचित्रा शर्मा, श्रीमती ललिता तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती नीना अग्रवाल, श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती श्रीमती अलका चौहान, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती विमला खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।