जिला प्रशासन को हराकर नगर निगम जीता, कलेक्टर रन आउट हुई
Dec 01 2024
ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण २०२४ को सफल बनाने के लिए स्वच्छता वीट द स्टंप क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार की सुबह नैनागढ़ बाइपास पर किया गया। मैच में जिला प्रशासन टीम की कैप्टन कलेक्टर रुचिका चौहान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
प्रशासन की टीम निर्धारित १५ ओवर में ८ विकेट के नुकसान पर ८८ रन बना सकी, नगर निगम को जीत के लिए १०९ रन का टारगेट दिया। कलेक्टर रुचिका चौहान रन लेते समय आउट हो गईं, उन्होंने ७ रन का योगदान दिया।
नगर निगम ने यह लक्ष्य १४वें ओवर में हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव को मिला। उन्होंने मैच में सर्वाधिक ५४ रन बनाए। मैच के माध्यम से संदेश दिया गया कि शहर को स्वच्छ व साफ रखना है।
जिला प्रशासन की पारी की शुरुआत कलेक्टर ने की और सधी हुई बैटिंग करते हुए टीम का स्कोर १५ रन तक पहुंचाया।
लेकिन सिंगल लेने के चक्कर में कलेक्टर रन आउट हो गईं। जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया, तेज खेलते हुए २ चौकों की मदद से १४ रन बनाए। जिला प्रशासन की तरफ से सबसे ज्यादा रनों का योगदान राहुल ने दिया उन्होंने १९ रन की तेज तर्रार पारी खेली। इसके अलावा करन ने १८ रन बनाए। नगर निगम टीम की तरफ से अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने १, सीएचओ डॉ. अनुज ने १ तथा भगवान शर्मा ने २ विकेट लिए। जिला प्रशासन के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
नगर निगम की टीम १०९ रन का टारगेट चेज करने उतरी तो उसके ओपनर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे और जल्दी आउट हो गए। उसके बाद नगर निगम के सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव बल्लेबाजी करने उतरे तेजतर्रार तरीके से खेलते हुए ५४ रन ठोक दिए। एक समय नगर निगम की टीम का स्कोर १० ओवर में सिर्फ ६५ रन था। लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने तेजी से खेलते हुए रन बनाए, और टीम को १४वें ओवर में जीत दिला दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









