कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी खटीक के समर्थन में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने किया जनसंपर्क
Dec 01 2024
ग्वालियर। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने रविवार को वार्ड क्रमांक ३९ की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शिवानी आकाश खटीक के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे। उनके साथ पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के छोटे भाई प्रशांत पाठक भी शामिल थे।
जनसंपर्क के दौरान विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है, यदि वार्ड ३९ से कांग्रेस की पार्षद जीतती हैं तो क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने वार्ड ३९ में जटार गली, ढोली बुआ का पुल, पत्तल वाली गली, बजरिया, शिंदे मंडली, बाई साहब की परेड, लक्ष्मीगंज चैराहा सहित अन्य गली मोहल्लों में भी जनसंपर्क किया। इस अवसर पर भैयालाल भटनागर, विजय शर्मा, जीवाजी राव मांडोले, कार्यकारी चतुर्भुज धनौलिया, सीमा समाधिया, एम.के.कुरेशी, संजय फड़तरे, राजेश बाबू, धर्मेंद्र जैन, शिखा शर्मा, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, तरूण यादव, जसवंत शेजवार, रामअवतार जाटव, सुधीर मण्डेलिया, धर्मवीर जाटव, छोटू मण्डेलिया, श्याम सुन्दर निम, अनूप कुमार अरोरा, विजय बहादुर त्यागी, हिमांश कीकन, कपिल पाल, मोनू सोलंकी, पिंटू शाक्यवार, नितिन मिश्रा, देवेंद्र बघेल, अर्जुन कुशवाह, जंगबहादुर चैहान, मुकेश धाकड़, संजीव जयंत, शिवचरण शिमौल, विकास खरे, अनिल गोडय़ाले, मोनू भटनागर, सब्बर खान, दिलीप मिश्रा, दिलीप सिंह राजपूत, आकाश कुशवाह, विनोद प्रजापति उपस्थित थे।
इसी क्रम में २ दिसंबर को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शिवानी आकाश खटीक के समर्थन में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार सुबह ८:३० बजे ढोली बुआ का पुल लक्ष्मीगंज से जनसंपर्क शुरू करेंगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









