मप्र के आगामी चुनावों में सपा तीसरी शक्ति के रूप में उभरेगी: डॉ.मनोज यादव
Dec 01 2024
ग्वालियर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी तीसरी शक्ति के रूप में उभर कर आएगी तथा पैराशूट से आए हुए लोगों को टिकट न देकर जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाएंगे। डॉक्टर यादव ने यह बात ग्वालियर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करती हुए कही।
उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मप्र में होने वाले चुनाव को देखते हुए अभी से रणनीति तैयार कर रहे हैं। मप्र में पहले भी समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं लेकिन भाजपा पार्टी की तोडफ़ोड़ की राजनीति मैं लगी रहती है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। पिछले 20 वर्षों में मप्र बीमारू राज्य बन चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है की मप्र हमारी पहली प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश के बाद मप्र में पूरा समय भी दूंगा और जनता की आवाज भी उठाऊंगा। उपचुनावचुनाव के संबंध में कहा की विजयपुर में समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी जीती है। यह जनता की जीत है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की जनता जब किसी को चुनती है तो यह तोडक़र लाते हैं जनता के मत का अपमान करते हैं लोकतंत्र की हत्या करते हैं। जनता समझ चुकी है कि भाजपा का जो शासन है 20 साल का यह बेईमान सरकार है। विजयपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं और बुधनी की जनता ने भी सबक सिखाया है लगभग यह चुनाव हार चुके थे वह भी बेईमानी से जीते हैं।
ग्वालियर के अध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदेश के पदाधिकारी को स्वागत करते हुए कहा की ग्वालियर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं के लिए शासन प्रशासन का घेराव करेगी एवं आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षील रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा कीसमाजवादी पार्टी का विस्तार पूरे देश में हो रहा है आप देखेंगे महाराष्ट्र में हमारे दो विधायक आए हैं। इतनी खराब परिस्थितियों में जहां उन्होंने बेईमानी की उसके बाद में दो विधायक हमारे बने हैं।समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में नंबर वन पार्टी है, देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी है अब हम लोग मध्य प्रदेश की जनता के लिए तीसरे विकल्प की जरूरत है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में रणवीर यादव, राजेश यादव, रामवीर यादव, विनोद कराना सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









