बजरंग भक्त मंडल का वार्षिक महोत्सव आज

Nov 30 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल का वार्षिक आयोजन 1 दिसंबर को शाम 5 बजे से अग्रवाल धर्मशाला ढोली बुआ का पुल बजरिया पर आयोजित किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि वार्षिक महोत्सव में ग्वालियर के कलाकार रितिक मांझी एवं चित्रांश शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति श्याम म्यूजिकल ग्रुप के साथ दी जाएगी। कार्यक्रम में छप्पन भोग, फूलबंगला, भोजन प्रसादी एवं गौसेवकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में आदर्श गौशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में जनकताल स्थित गौशाला में 600 किलो हरे चारे (लूसन) की सेवा की गई। सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, सह सचिव नमन अवस्थी, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर, हरीश चंद्र अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।