हृदय रोग एवं जांच शिविर जीवाजी क्लब में आज

Nov 30 2024

ग्वालियर। मौजूदा परिवेश में दिल की बीमारी (हृदय रोग) भारत में स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गई है। खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारणों से दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। पुरुष ही नहीं अब महिलाओं और युवाओं में भी दिल की बीमारियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हर साल देश में 28 प्रतिशत मौतें दिल की बीमारियों की वजह से होती हैं।
फेलिक्स हॉस्पिटल के डीजीएम डॉ. शैलेंद्र सिंह राठौड़ एवं गुड पेशेंट केयर के फाउंडर हरीश पाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दिल की बीमारियों से बचाव के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा एवं गुड पेशेंट केयर के संयुक्त तत्वावधान में जीवाजी क्लब में एक दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से विशाल हृदय रोग एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली के डॉ. राहुल अरोरा अपनी टीम के साथ हृदय रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। 
शिविर में जांच कराने के लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। जो भी मरीज शिविर में अपना हृदय रोग परीक्षण कराने आएं वे अपनी पुरानी जांच साथ में अवश्य लाएं। शविर में जांच कराने के लिए असुविधा से बचने के लिए मोबाइल नंबर 98933-99434 पर संपर्क कर अपना पंजीयन कराएं।