वीरांगना शाखा द्वारा किया राष्ट्रीय महा समूह गान

Nov 30 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् मध्य भारत उत्तर प्रांत की शाखा वीरांगना ग्वालियर द्वारा मिसहिल हायर सैकन्डरी स्कूल में मिसहिल स्कूल व बेल एयर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ 1214 विद्यार्थियों द्वारा महासमूह गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर अग्रवाल द्वारा की गई।
प्रांतीय संयोजक अशोक गर्ग प्रचार प्रसार ने बताया की इन बच्चों द्वारा भारत विकास परिषद् की चेतना के स्वर पुस्तक का गीत गाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम मे ऊर्जा मंत्री ने अच्छे कार्य के लिए 18 बच्चों को 5000-5000 की धनराशि देने की घोषणा कर कहा की भारत विकास परिषद् हमेशा संस्कार देने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में डॉ. संदीपा मल्होत्रा, अनूप अग्रवाल, अमित जैन, सोनू त्रिपाठी, अलका कुशवाह, निधि गर्ग, पारुल भारद्वाज, सुनीता सिंह, एसपी सिंह, विजयेन्द्र सिंह कुशवाह, ऋषभ सिंह सिसोदिया,अशोक गर्ग, अशोक शर्मा, राजकुमार गर्ग,अभय गर्ग,अनामिका अग्रवाल, श्रीमती रचना सोलंकी, बाला भदौरिया,आस्था मराठा, शैली भदौरिया, शशि सेंगर, किरण वोहरा, मंजुला समाधिया, मनु गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, मोनिका चोपड़ा, डॉली, सुनीता, करुणा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्वाति बिरथरे द्वारा किया गया। शैलजा सिंह सिसोदिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अंत मे राष्टृगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।