जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान
Nov 30 2024
ग्वालियर। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब के क्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में शपथ लेते हुए कहां की मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगा इसके खिलाफ आवाज बुलंद करूंगा और बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करूंगा।
कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर कुसुम भदौरिया ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से कहां की बाल विवाह सभ्य समाज के लिए और विकसित भारत अभियान के लिए एक बुराई है इसे आज स्वीकार की नहीं किया जा सकता, इस बुराई को हर हालत में समाप्त किया जाना है और हमारे युवा इसे अपनी भागीदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उनका विश्वास है कि इसके पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इस बुराई को समाप्त करने का संकल्प किया।
महाविद्यालय प्रोफेसर संध्या बौहरे, प्रोफेसर आरसी गुप्ता, प्रोफेसर आरक़े वैध, प्रोफेसर मपी, प्रोफेसर विजयलक्ष्मी, प्रोफेसर आरके सिंह प्रोफेसर नंदिनी काटजू, प्रोफेसर अर्चना अग्रवाल, प्रोफेसर अंजू गुप्ता, प्रोफेसर नीरज झा, प्रोफेसर नरोत्तम एवं महाविद्यालय परिवार के समझ शैक्षणिक एवं स शैक्षणिक स्टाफ मौजूद था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









