प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 इंदौर में 9 से 12 जनवरी तक
Nov 30 2024
ग्वालियर। प्लास्टपैक 2025 भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन एक नए आयाम पर पहुंचने के लिए तैयार हो रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग को भविष्य के लिए तैयार करना है। इस वर्ष की थीम प्लास्टिक इंडस्ट्रीज रेडी फॉर फ्यूचर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, पाइप, एग्रीकल्चर और फार्मा इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी है। प्लास्टपैक 2025 लाभ गंगा एक्जीबिशन सेंटर इंदौर में 9 से 12 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
चार दिवसीय प्लास्टपैक 2025 में 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से प्लास्टिक उद्योगपति शामिल होंगे। इस आयोजन में पार्टिसिपेंट्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। प्लास्टिक, पैकेजिंग, फार्मा, मेडिकल, फूड, फर्नीचर इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्योगपति, प्रोफेशनल्स के साथ इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र इस आयोजन में शामिल होंगे।
सचिन बंसल प्रेसिडेंट इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, हितेश मेहता चेयरमैन प्लास्ट पैक 2025 के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले प्लास्टपैक 2025 में देशभर के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईपीपीएफ की टीम देश भर के मुख्य शहरो में रोड शो आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 30 नवम्बर को यह रोड शो ग्वालियर पहुंचा जिसमें में प्लास्टपैक के दो दिवसीय आयोजनों की रूपरेखा साझा की गई। इस अवसर पर ग्वालियर और आस पास के शहरों से इंडस्ट्री से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इंडियन प्लास्टपैक फोरम के सेक्रेटरी अंकित भारुका ने कहा आज हमें ख़ुशी हो रही है कि हम अपने रोड शो को लेकर ग्वालियर पहुंचे हैं। हम प्लास्टिक और पैकेजिंग से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को सभी को आमंत्रित करते हैं। प्लास्टपैक 2025 प्लास्टिक उद्योग के लिए एक अनूठा मंच है।
विशाल सोनी एडमिनिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर एवं संदीप ठाकुर इंडियन प्लास्टपैक फोरम ने कहा देश के दिल मध्य प्रदेश में इंदौर जैसी स्ट्रेटेजिक लोकेशन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ, हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम इंडस्ट्री और पार्टिसिपेंट्स, दोनों को बड़े पैमाने पर आकर्षित करेगा। हम इंडस्ट्रीज के साथ साथ युवाओं, प्रोफेशनल्स, छात्रों और आम लोगो की इस आयोजन में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
दिवेश गोयल ने बताया है कि 400 से अधिक कंपनियों के 2000 से अधिक एग्जीबिटर्स इस आयोजन में भाग लेंगे। प्लास्टपैक 2025 के लिए संपूर्ण लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर को मुख्यत: 6 भागों में बांटा गया है, जिसमें प्रमुख कंपनियों के स्टाल्स पर लाइव मशीनों और उत्पादों का प्रदर्शन होगा। एग्जिबिशन के एक हिस्से में जहां एक तरफ प्लास्टिक रॉ मटेरियल और एप्लीकेशन प्रदर्शित की जायेंगी, वहीँ दूसरी तरफ प्लास्टिक उत्पाद निर्माता, रिसायकल प्लास्टिक से जुड़े उद्योग अपने उत्पादों, तकनीक और सेवाओं को प्रदर्शित करेंगे।
इसके अतिरिक्त रिसेप्शन और रजिस्ट्रेशन, विशाल पार्किंग एरिया, फूड कोर्ट, मेडिकल सेंटर, इलेक्ट्रानिक सिक्योरिटी एंड कंट्रोल कमांड सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









