पीएमश्री केवी नं. 1 में दादा दादी दिवस से मनाया
Nov 29 2024
ग्वालियर। पीएमश्री केवी नं. 1 ग्वालियर में दादा दादी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम दादा दादी व नाना नानी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया, जो हमारे जीवन में अनुभव और प्यार का अनमोल उपहार लेकर आते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका डॉ. भारती यादव ने प्रधानाचार्य राजेश पांडे एवं मुख्य अतिथि बंशीधर पाण्डे एवं श्रीमती पुष्पा पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत दीप पज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।
इसके बाद प्रधानाचार्य राजेश पांडे ने सभी उपस्थित वरिष्ठजनों का हार्दिक स्वागत किया और हमारे जीवन में उनकी भूमिका का महत्त्व छात्रों को समझाया। सभी उपस्थित वरिष्ठजनों का स्वागत बच्चो द्वारा तिलक लगाकर किया गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा पुराने हिंदी गीतों की प्रस्तुति थी जिसमें विद्यार्थियों ने कांगो, मिराकस और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्र बजाकर माहौल कोमधुर सुरोंसे जीवंत कर दिया। बच्चों ने भाषण के रूप में अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रदर्शन किया। कक्षा पाँच के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक दादा-दादी का महत्व ने सभी को बहुत प्रभावित किया। बच्चों के द्वारा विभिन्न लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पांडे द्वारा गाए गए भजन ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में दादा-दादी के लिए कई मनोरंजक खेल और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जैसे कि खजाने की खोज और पार्सल आगे बढ़ाना। खेल के विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार दिए गए। अन्त में बच्चों ने अपने हाथ से बनाए कार्ड अपने दादा दादी को भेंट किए और दादा दादी ने इस कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की और अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य के आशीर्वाद एवं प्रधानाध्यापिका डॉ. भारती यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में सभी उपस्थित दादा दादी व छात्रोंने जलपान ग्रहण किया। इस आयोजन से ब‘चों ने इस सीखा कि दादा दादी एवं नाना नानी के प्रति आभार प्रकट करना हमारी जिम्मेदारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









