महापौर-सभापति ने बच्चों से कराया सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Nov 29 2024

ग्वालियर। जनप्रतिनिधियों के आपसी खींचतान अब सार्वजनिक रूप से सडक़ों पर दिखाई देने लगी है। शहर के विकास कार्यों में जहां जनप्रतिनिधियों की कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं देती है। इतना ही नहीं समाचार पत्रों में बने रहने के लिये छोटे छोटे विकास कार्यों को फोटो खिचाकर शोसल मीडिया के माध्यम से चर्चा में बने रहते है। 
शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 51 सिकन्दर कंपू पानी की टंकी के पास सडक़ निर्माण भूमिपूजन में प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को पहुंचना था लेकिन भूमिपूजन स्थल पर विवाद के चलते मंत्री कुशवाह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जहां उपस्थित महापौर शोभा सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर ने उपस्थित बच्चों से ही सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन करा दिया। बताया जाता है कि विवाद भूमिपूजन पर लगे पोस्टर को लेकर हुआ था।