बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में एटीएम की बैटरी से आग भडक़ने से हडक़ंप

Nov 29 2024

ग्वालियर। एटीएम की बैटरी में हुए ब्लास्ट से बैंक में आग भडक़ने से हडक़ंप मच गया। हादसा बैंक ऑफ बड़ौदा की नया बाजार स्थित शाखा में हुआ। हालांकि इसकी सूचना पाते ही तत्परता से मौके पर पहुंचे दमकल अमले ने करीब एक घंटे की मशक्कत व दो गाड़ी पानी फायर का आग पर काबू पा लिया।
नया बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बने एटीएम बूथ की बैटरी में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे के लगभग ब्लास्ट हो गया, जिससे भडक़ी आग बैंक के भीतर तक जा पहुंची। बैंक में आगजनी होती देख क्षेत्रवासी दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। जिन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही दमकल अमले ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। जिसने दो गाड़ी पानी फायर कर करीब एक घंटे की मशक्कत करते हुए आग पर पूर तरह से काबू पा लिया।
घटनास्थल व्यस्ततम बाजार के बीच स्थित है, जहां एक दूसरे से सटे हुए मकान बने हुए हैं। बैंक के पीछे भी घनी बस्ती बसी हुई है। ऐसे में यदि रात के वक्त यह घटना घटित हुई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।