शिवानी दीदी का भावनात्मक व्याख्यान 3 दिसंबर को
Nov 29 2024
ग्वालियर। उलझनों से उत्साह की ओर और भावनात्मक सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी व्याख्यान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी दीदी द्वारा 3 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपई इंटरनेशनल कन्वोकेशन सेंटर जीवाजी यूनिवर्सिटी में दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे होगा।
कार्यक्रम आयोजक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश सिंघल व सचिव डॉ. स्नेहलता दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति आनंद पाठक मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8305367742 पर फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही कार्यक्रम में 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यक्रम शुरू होगा इसलिए 15 मिनट पहले ही अपना स्थान ग्रहण कर लें।
संस्थान द्वारा शहर के नागरिकों के लिए 4 दिसंबर को बीके शिवानी दीदी का खुशी की कुंजी विषय पर व्यायान राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत तेगड़ी हॉल में रहेगा। उत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9425775973 पर अपना फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। व्यायान कार्यक्रम सुबह ठीक 7 बजे शुरू होगा जो 8:30 बजे तक संचालित होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









