एड्स पीडि़त को बराबर का अधिकार होना चाहिये: डॉ. पाण्डेय
Nov 29 2024
ग्वालियर। समाज में रहने का सभी व्यक्तियों को समान अधिकार है, परन्तु एड्स पीडि़त व्यति को घृणा के भाव से देखा जाता है। एचआईव्ही एड्स व्यति को समाज के मुख्य धारा में जोडऩा चाहिये। जिसके लिये रेड रिबन क्लब स्कूल व कॉलेजों के छात्रों द्वारा जागरूकता का कार्य किया जाता है। यह बात राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पाण्डेय ने माधव महाविद्यालय में एचआईव्ही एड्स के प्रति आयोजित व्यायान में कही। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों द्वारा एड्स के प्रति शपथ दिलाई गई।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि एड्स को समाज में जागरूकता के द्वारा समाप्त किया जा सकता है। जिसके लिये हम सबकों मिलकर एक साथ कार्य करना होगा और एड्स पीडित व्यति को भी समाज में बराबरी का समान देना होगा।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. दीपक शिंदे, डॉ. चंचल अवस्थी, आशुतोष पालिवाल, नकुल शर्मा, शिवम गोडयाले, शिवम गुर्जर, लक्ष्य खांडूजा, दीक्षा पाल, अतिथि गर्ग आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









